स्वाइन फ्लू: कनाडाई शहर में हाथ मिलाने पर लगी पाबंदी
इसी वर्ष अप्रैल में स्वाइन फ्लू के दस्तक देने के बाद कनाडा में कुल 66 लोगों को इस बीमारी की वजह से जान गवांना पड़ा है। इनमें से 21 लोगों की मौत क्यूबेक प्रांत में हुई।
यहां स्वाइन फ्लू के वायरस पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सर्दी के दिनों में इस बीमारी का एक और बुरा दौर फिर चल सकता है।
क्यूबेक में आगामी एक नवंबर को स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। ऐसे में ला'एंसियाने-लारेते शहर के मेयर एमिले लोरांगेर ने चुनाव प्रचार के दौरान हाथ मिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक लोरांगेर ने कहा, "चुनाव प्रचार के दौरान आप हर दिन बहुत लोगों से मिलते हैं। लोगों को हाथ मिलाने से रोककर हम हम अपने नागरिकों के स्वास्थ की रक्षा करना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications