स्कूल बस में आग लगने से 22 बच्चे घायल (लीड-1)
इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार नवी मुंबई स्थित सी.के.टी. हाईस्कूल जा रही एक मिनी बस में सुबह लगभग 6.50 पर आग लग गई। बस में 38 बच्चे सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
सी.के.टी. कॉलेज के प्रधानाचार्य एस.टी.घाडगे ने कहा कि स्थानीय लोगों की सहायता से बस में से 16 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। घायल बच्चों को समीप के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। विद्यालय परिसर में ही कॉलेज स्थित है।
गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मुंबई के मसीना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं अन्य दो बच्चों को नवी मुंबई के एरोली स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सी.के.टी. स्कूल के प्रधानाचार्य एन.एम.जाधव ने आईएएनएस को बताया कि स्कूल का संचालन करने वाला 'जेबीएसएस ट्रस्ट' घायल बच्चों के उपचार का खर्च उठाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications