बुन्देलखण्ड पर गहराने लगी है अकाल की छाया

भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस) बुन्देलखण्ड को लेकर राजनीतिक दलों ने भले ही बयानों की बौछार की हो, परंतु यहां के बाशिंदे आसमान से रिमझिम फुहार देखने को तरस गए हैं। आलम यह है कि एक बार फिर से यहां अकाल की छाया मंडराने लगी है और कर्ज की मार तथा जलाभाव में सूख कर दरकते खेतों को देखकर किसान आत्महत्या जैसा कदम उठाने को विवश हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पांच और उत्तर प्रदेश के सात जिलों को मिलाकर बुन्देलखण्ड बनता है। बीते साल को छोड़ दिया जाए तो पिछले पांच साल से इस इलाके में अकाल के काल ने कोहराम मचा कर रखा है। इस बार भी लगभग वैसे ही हालात नजर आने लगे है। मध्य प्रदेश के पांच जिलों- छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सागर और दमोह की स्थिति पर गौर करें तो एक बात साफ हो जाती है कि यहां अब तक पचास प्रतिशत से कम वर्षा हुई है और राज्य सरकार ने इन्हें सूखा ग्रस्त घोषित कर दिया है ।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के सात जिलों में से ललितपुर और हमीरपुर को छोड़कर झांसी, जालौन, महोबा, बांदा और करबी को मायावती सरकार द्वारा अल्प वर्षा के आधार पर सूखा ग्रस्त घोषित किया जा चुका है। बदहाली का आलम यह है कि पिछले एक पखवाड़े में ही यहां दो किसानों ने खुदकुशी कर ली। झांसी के टहरोली के क्षमाघर यादव और ललितपुर के महरौनी के गोविंद बुनकर ने कर्ज और सूखे से परेशान होकर मौत को ही गले लगा लिया।

गैर सरकारी संगठन 'परमार्थ' के संजय सिंह कहते हैं, "औसत से काफी कम वर्षा होने के बावजूद कुछ खेतों में हरियाली नजर आ जाती है मगर अधिकांश हिस्से के खेत सूखे नजर आ रहे हैं। हालत यह है कि किसान भूखों मरने की स्थिति में हैं और साहूकार उन्हें जीने नही दे रहे हैं। सूखे की मार और कर्ज का बोझ कुछ इस तरह बढ़ गया है कि किसान को मौत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा है।"

सामाजिक कार्यकर्ता जगरूप सचान का कहना है, "रोजगार गांरटी योजना का बुन्देलखण्ड के जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जॉब कार्ड को साहूकारों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मजदूरी गरीब करता है और रकम साहूकार हड़प जाता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+