राजीव गांधी को राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

By Staff
Google Oneindia News

Rajiv Gandhi
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 65वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को यहां राजीव गांधी स्मारक वीरभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिवंगत नेता की पत्नी एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका वाड्रा और दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

दिवंगत नेता की याद में सर्वधर्म प्रार्थना हुई। इस अवसर पर लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार भी मौजूद थीं। राजीव गांधी की जयंती देशभर में सद्भावना दिवस और अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाई जाती है।

सम्‍मान समारोह

सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर सोनिया गांधी शारीरिक रूप से चुनौतियों का सामनना कर रहे लोगों को व्हीलचेयर्स बांटेंगी और राहुल छत्तीसगढ़ रवाना होंगे। वह अपने पिता का जन्म दिन जनजातीय लोगों के साथ मनाएंगे। एक समारोह में महात्वाकांक्षी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा।

राजीव गांधी फाउंडेशन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारतीयों को सम्मानित किया जाएगा।

राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े पुत्र और देश के सातवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को अपनी माता की हत्या के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाला था। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री पर आसीन होने वाले राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आम चुनावों में पराजय का सामना करने के बाद दो दिसंबर 1989 को इस्तीफा दे दिया था।

राजीव गांधी ने वर्ष 1984 के आम चुनावों में कांग्रेस को अपार सफलता दिलाई थी। लोकसभा की 542 में से 411 सीटें तब कांग्रेस की झोली में गई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X