पंजाब में युवक की नृशंस हत्या

भल्ला कालोनी के युवक हरप्रीत सन्नी को कुछ लोगों ने दो दिन पहले अगवा कर लिया। मंगलवार को वही लोग सन्नी को साथ लेकर उसके घर आए और उसके परिजनों को ललकारा कि हम उसका कत्ल करने जा रहे हैं, बचा सकते हो तो बचा लो।
समय रहते नहीं पहुंची पुलिस
सन्नी के परिजनों ने तुरंत पुलिस को खबर की, लेकिन इससे पहले कि पुलिस सक्रियता के साथ सन्नी को बचाने निकलती, अपहरणकर्ताओं ने सन्नी को शहर के बाहर सुनसान इलाके में ले जाकर एक पेड़ से बांध दिया और उसे काट डाला।
सन्नी के चाचा मनजीत सिंह और दविंदर सिंह का कहना है कि जब अपहरणकर्ता सन्नी को लेकर उनके घर आए तो वे तुरन्त पुलिस स्टेशन गए, जहां पर उन्होंने इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में जब परिजनों ने खोज की तो खेतों में सन्नी के शव को एक पेड़ से बंधा पाया गया।
पुलिस का कहना है कि उन्हें देर से सूचित किया गया। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डाली जा रही है। उधर एसपी सिटी सतिंदर सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications