'टीका सिंतबर-अक्तूबर तक मिलेगा'

'टीका सिंतबर-अक्तूबर तक मिलेगा'

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख मारग्रेट चान ने उम्मीद जताई है कि स्वाइन फ़्लू का टीका इस साल सितंबर या अक्तूबर तक उपलब्ध हो जाएगा.

तंज़ानिया में उन्होंने कहा कि इस टीके को तैयार करने के लिए वायरस की ज़रूरत थी जिसे प्रयोगशाला में विकसित कर लिया गया है. मारग्रेट चान ने कहा कि इस टीके पर पिछले पाँच-छह महीने से काम चल रहा है और इसमें काफ़ी कामयाबी हासिल हुई है.

डब्ल्यूएचओ प्रमुख का कहना था," हम इससे निबटने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, और टीका बनाने वाली कंपनियों के साथ पारंपरिक और नए तरीके से टीका तैयार कर रहे हैं. हालांकि ये नया वायरस है. लेकिन ज़रूरी ये है कि कितनी जल्दी हम टीका तैयार कर लेते हैं.""

उन्होंने कहा कि स्वाइन फ़्लू के कारण अफ़्रीकी देशों के एचआईवी और मलेरिया से पीड़ित मरीज़ संकट में पड़ सकते हैं. कई दवा निर्माता कंपनियों ने एच1एन1 टीका तैयार किया है और कई देशों में परीक्षण चल रहा है.

टीके का दबाव

दुनिया भर के अनेक देशों से लगातार ख़बरें आ रही हैं कि स्वाइन फ़्लू के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसके कारण स्वाइन फ़्लू का टीका विकसित करने का दबाव बढ़ता जा रहा है. अमरीका और यूरोप में दवा उद्योग का नियमन करने वाली संस्थाएँ भी चाहती हैं कि जल्द से जल्द स्वाइन फ़्लू के टीके को मंज़ूरी दे दी जाए.

इस बार टीका 'सेल कल्चर' के ज़रिए विकसित किया जा रहा है जो अधिक समय नहीं लेता, पुरानी विधि से जो टीका बनाया जाता था उसमें काफ़ी समय लगता था. ब्रिटेन में बैक्स्टर और ग्लैक्सो स्मिथकलाइन को फ्लू का टीका बनाने की ज़िम्मेदारी दी गई है और ये कंपनियाँ जल्द इसका परीक्षण शुरू करने जा रही हैं.

इस परीक्षण का मूल उद्देश्य ये पता लगाना है कि लोगों को टीके की एक ख़ुराक देने की ज़रूरत है या दो. भारत और चीन जैसे देशों में बड़ी चिंता ये है कि इतनी बड़ी आबादी के लिए किस तरह टीके की व्यवस्था की जा सकेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+