शाहरुख मामला पब्लिसिटी स्टंटः मुलायम
नई
दिल्ली। नेवार्क हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शाहरुख खान की गिरफ्तारी और उनसे की गई पूछताछ ने देश के नेताओं के बीच भी विवाद छेड़ दिया है। इस मामले पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह आमने-सामने हैं। लालू ने जहां शाहरुख की गिरफ्तारी को राष्ट्र के लिए शर्मनाक बताया है वहीं मुलायम सिंह ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा है। id="toptextpromo">मुलायम
का कहना है कि शाहरुख इस मामले को अपनी आने वाली फिल्म 'माय नेम इज खान" के लिए भुनाने में लगे हैं। सपा के अमर सिंह ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया है। अमर सिंह ने कहा है कि "शाहरुख को यह नहीं कहना चाहिए कि वे खान हैं इसलिए यह सब हुआ। वे धर्मनिरपेक्ष इंसान हैं और इसी तरीके से उन्हें बर्ताव करना चाहिए"। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
लालू प्रसाद इन दोनों नेताओं से इत्तेफाक नहीं रखते। लालू ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के मामले का हवाला देते हुए कहा कि "एक तरफ केंद्र सरकार कहती है कि अमेरिका के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं और दूसरी तरफ वहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं"। लालू ने केंद्र से इस मामले को अमेरिकी सरकार के सामने उठाने की मांग की है। गौरतलब है कि अमर सिंह और मुलायम सिंह बॉलिवुड में शाहरुख के विरोधी कैंप बच्चन परिवार से जुड़े हुए हैं।

Click it and Unblock the Notifications