नाम बदलकर सक्रिय हुआ सिमी

Simi
जयपुर। प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेन्ट ऑफ इण्डिया (सिमी) ने अपना नाम बदलकर एक नया संगठन बना लिया है। 'वहादत-ए-इस्लामी' नाम के इस नए संगठन ने एक बार फिर से अपनी गतिविधियां शुरु कर दी हैं।

सिमी पर जयपुर सीरियल ब्लास्ट सहित विभिन्न वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी सक्रिय हो गई हैं।

खूफिया तंत्रों को मिली जानकारी के अनुसार सिमी ने एक बार फिर से अपने पुराने साथियों से संपर्क साधने और उन्हें जोड़ने का काम शुरु कर दिया है। यह संगठन नाम बदलकर अपनी गतिविधियां चला रहा है। संगठन के लोग ग्रामीण इलाकों में जाकर बेरोजगार युवकों को अपने साथ जोड़ रहे हैं।


बेरोजगार युवकों को जोड़ने की कोशिश

बताया जाता है कि राजस्थान के संवेदनशील जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, अजमेर, जोधपुर, बूंदी और बारां जिलों में इस नए संगठन के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। बेरोजगार युवकों को हर महीने कुछ रकम दी जाती है। सूत्रों का कहना है कि कुछ युवतियां भी संगठन से जुड़ी हैं। खुफिया पुलिस इसके खिलाफ ठोस सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

वर्ष 2001 में लगा था प्रतिबंध

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के चलते केन्द्र सरकार ने 27 सितम्बर 2001 को विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3 के तहत सिमी पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+