ताईवान के राष्ट्रपति का इस्तीफे से इंकार

Taiwan President
ताइपे। ताईवान के राष्ट्रपित मा यिंग-जीओउ ने तूफान पीड़ितों की सहायता करने में सरकार की विफलता पर जनता से माफी मांगी है। तूफान में मारे गए लोगों के पिरजनों से माफी मांगते हुए उन्होंने माना कि तूफान पीड़ितों को बचाने को लेकर सरकार द्वारा ढिलाई बरती गई। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया। यहां आए भयंकर तूफान में करीब 600 लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए।

जीओउ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने जनता के शोर-शराबे को संज्ञान में लिया है, लेकिन इस नाजुक मोड़ पर मैं इस्तीफा नहीं दे सकता। मुझे आपदा प्रभावित इलाकों में पुनर्निमाण के काम की निगरानी करनी है और जीवित बचे लोगों को उनके घरों को फिर से खड़ा करने में मदद करनी है।" जीओउ ने वादा किया कि वह राष्ट्रीय आपदा से निपटने के लिए उपायों को मजबूती प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति ने यह स्वीकार करते हुए जनता से माफी मांगी कि उनकी सरकार ताईवान में सात अगस्त को आए मोराकात तूफान के बाद राहत कार्यो को तेजी के साथ संचालित कर पाने में विफल रही।
जीओउ ने कहा, "हम देश की जनता से गहरे दुख के साथ माफी मांगते हैं, खासतौर से उन लोगों से जिन्होंने इस तूफान में अपने प्रियजनों को गंवा दिया है।"

इसके पहले विदेश उप मंत्री एंड्रयू हासिया ने तूफान के बाद विदेशी सहायता ठुकराने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस तूफान में करीब 600 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+