विचारधारा से समझौता नहीं: भाजपा

BJP LOGO
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता जसंवत सिंह को पार्टी से निकालने के फैसले को भाजपा ने सही ठहराया है। भाजपा ने जसंवत सिंह को पार्टी से निकाले जाने का कारण विचारधारा से मुंह मोड़ने का परिणाम बताया है। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा विचारधारा के मामले में कोई भी समझौता नहीं करेगी।

जावड़ेकर ने कहा कि "जसंवत सिंह के खिलाफ आज लिए गए फैसले से स्पष्ट हो गया है कि पार्टी विचारधारा से कोई समझौता नहीं करेगी। जसवंत सिंह ने अपनी पुस्तक 'जिन्ना-इंडिया, पार्टिशन, इंडीपेंडेंस' में मोहम्मद अली जिन्ना और सरदार वल्लभ भई पटेल के बारे में जो विचार व्यक्त किए हैं हम उससे सहमत नहीं है।"

पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "जसवंत सिंह ने अपनी पुस्तक में मोहम्मद अली जिन्ना और सरदार पटेल के बारे में जो विचार व्यक्त किए हैं वह पार्टी की विचारधारा के विपरीत है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जसवंत सिंह को सिर्फ किताब की वजह से पार्टी से निकाला गया है न कि किसी अन्य कारण से।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+