सच का सामना करने पर खून बहा

यह घटना मेरठ के सदर बाजार इलाके की है, जहां के निवासी राजेश को अपनी पत्नी पर पहले से ही शक था। रविवार की सुबह राजेश अपनी पत्नी को भोलाझाल घुमाने ले गया, जहां बातों ही बातों में 'सच का सामना' का जिक्र करते हुए पत्नी को सच बोलने के लिए प्रेरित किया। राजेश ने उस दौरान कुछ निजी सवाल पूछे, जिनमें पत्नी ने कबूल लिया कि उसके किसी व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। यही नहीं उसके दो बेटों में से एक उसका नहीं है।
गर्दन पर ब्लेड से वार किया
बस इतना कहना था कि राजेश को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से वार किए, जिससे वो बेहोश हो गई। राजेश पत्नी को मृत समझकर वहां से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश की पत्नी को तत्काल अस्पताल ले जाकर त्वरित उपचार कराया। इसके अलावा संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डालकर राजेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला की हालत में सुधार है, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके ठीक होने के बाद ही पूरे मामले का पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications