टीवी देखा तो मौत मिलेगी: लश्‍कर

Terrorist
जम्मू। तालिबानी फरमानों का साया अब जम्‍मू-कश्‍मीर पर भी पड़ने लगा है। यहां पर पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा अपना दबदबा बनाना चाहता है। लश्‍कर ने जम्‍मू के बनिहाल इलाके के लोगों से टेलीविजन नहीं देखने की सख्‍त हिदायत दी है। लश्‍कर ने कहा है कि टीवी देखना गैर इस्‍लामी है, लिहाजा मुसलमान लोग इससे दूर रहें।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार की सुबह बहिनहाल के लोगों ने गांव में कुछ जगहों पर पोस्‍टर चस्‍पा देखे। पोस्‍टरों में लिखा है कि मुसलमान लोग अपने घरों में टीवी नहीं चलाएं। टीवी देखना गैर इस्‍लामी है। लश्‍कर ने यह फरमान जारी करते हुए लोगों को इसका पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही पालन न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।

घर में घुसकर टीवी तोड़ा

पोस्‍टर देखते ही गांव के लोग हलकान हो गए। तभी पता चला कि सोमवार की रात लश्कर के छह आतंकी गांव के निवासी गुलाम नबी नाम के घर में घुसे और उसके परिजनों को टीवी ऑन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आतंकियों ने पहले गुलाम नबी की पिटाई की और फिर टीवी समेत उसके घर का कुछ सामान भी तोड़ दिया।

इस मामले पर जम्‍मू पुलिस का कहना है कि लश्‍कर के आतंकी सुरक्षा बलों की कार्रवाई से हतोत्‍साहित हो गए हैं। लिहाजा अब वो इस तरह के फरमान जारी कर दहशत फैलाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+