बगदाद में सीरियल ब्लास्ट, 58 की मौत

समाचार चैनल अल-अरबिया ने खबर दी है कि वित्त मंत्रालय के समीप विस्फोटकों से लदे ट्रक में धमाके से करीब का एक पुल तबाह हो गया। पूरी घटना में कम से कम 58 लोगों के मारे जाने और 300 लोगों के घायल होने की सूचना है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि संसद की नजदीकी इमारत की खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है।
शहर के मध्य हिस्सा धूएं से भर गया और आपात वाहनों को मौके पर रवाना होते देखा गया। एक अन्य धमाका फिलीस्तीन स्ट्रीट के समीप हुआ जबकि एक विस्फोट अल-जाफरानिया में हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications