आडवाणी का मनमोहन पर वार

पिछले महीने मिस्र के शर्म अल शेख में मनमोहन और पाक प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया था। इस बयान में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे को वार्ता से अलग कर दिया गया था। इसपर प्रधानमंत्री को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
प्रधानमंत्री की चेतवानी पर आडवाणी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने भारत-पाक संयुक्त बयान को स्वीकार किया था और संसद के भीतर तथा बाहर इसका जबरदस्त बचाव किया था।
मनमोहन सिंह ने सोमवार को दल्ली में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में कहा था कि इस बात की पुख्ता जानकारी मिला है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी भारत में दोवारा हमला करने की योजना बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications