रिलायंस गैस विवाद पर मंत्रियों की समिति की बैठक बेनतीजा (लीड-1)
इस उच्च स्तरीय समिति में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा, कानून मंत्री वीरप्पा मोइली और ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार समिति की औपचारिक बैठक बगैर किसी नतीजे के बुधवार को समाप्त हो गई। समिति गुरुवार को मुद्दे पर चर्चा के लिए दोबारा बैठक करेगी।
बैठक से बाहर आने के बाद ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, "चूंकि समिति के अध्यक्ष प्रणब मुखर्जी को नेपाली प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए जाना था, लिहाजा हम मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं कर सके।"
इस समिति का गठन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दोहरे विवादों पर सरकार के कानूनी पक्ष के समन्वय के लिए किया था। इन दोनों विवादों में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा अनिल अंबानी की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज को गैस आपूर्ति का विवाद और सरकारी स्वामित्व वाली विद्युत कंपनी, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच का विवाद शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications