मध्य प्रदेश में बाघिन की मौत
उमरिया 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बाघ संरक्षित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे जहर देकर मारे जाने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
राज्य के उमरिया जिले में राष्ट्रीय उद्यान के पतौर क्षेत्र में मंगलवार शाम बाघिन का शव संदिग्ध हालात में मिला। इस बाघिन की उम्र लगभग आठ वर्ष बताई जा रही है। बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान के संचालक सी. के. पाटिल ने बुधवार को आईएएनएस से चर्चा के दौरान इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघिन के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।
पाटिल ने भी गांव के लोगों की आशंका के आधार पर कहा है कि पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि बाघिन को जहर देकर मारा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications