पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू के 5 नए मामले
कोलकाता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में बुधवार को स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई।
राज्य में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी तापस सेन ने कहा कि बुधवार को पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है और राज्य में फ्लू पीड़ितों की संख्या 61 हो गई है।
सेन ने कार आर.जी.कार मेडिकल कालेज और अस्पताल में ढाई वर्षीय आकाश चौधरी को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर सौरव गांगुली की भतीजी की हालत में संतोषजनक सुधार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications