इंडोनेशिया में हादसे में 25 मरे, 13 घायल
जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के कालीमंतन प्रांत में मंगलवार को यात्रियों से भरे एक ट्रक के खड्ड में गिर जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। ट्रक पर लगभग 100 लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा मंगलवार रात हुआ। ट्रक के पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे दब गए।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications