भारत की वैश्विक भूमिका के बारे में सोचें : थरूर
अलीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने बुधवार को देश में अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विशेषज्ञता के अभाव का रोना रोया और युवाओं का आह्वान किया कि वे भारत को दुनिया में स्थापित करने के बारे में सोचें। थरूर ने मीडिया से कहा कि वह भारत व पाकिस्तान के बीच के मामलों में पागलपन की स्थिति में जाने से बाज आए।
थरूर यहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केनेडी हाल प्रेक्षागृह में 'विदेश नीति क्यों मायने रखती है?' विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।
थरूर ने कहा, "हमारी विदेश नीति पर संसद में बहस होती है और ऐसा लगता है कि मीडिया पाकिस्तान को लेकर पागल है या पाकिस्तान को लेकर अति क्षणभंगुर है।"
थरूर ने भारत को दुनिया में स्थापित करने के लिए समाज से, खासतौर से पढ़े-लिखे लोगों से ज्यादा अग्रगामी भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि देश की अंतर्राष्ट्रीय छवि को आकार देने में ये लोग भूमिका निभाएं।
थरूर ने कहा, "हम एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जो हमें शांति और सुरक्षा की शर्ते देती हो, जो हमें आगे बढ़ने और पनपने की इजाजत देती हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications