नक्सलियों का बंद जारी, माकपा कार्यालय में लगाई आग
पुलिस ने बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के धेरुआ मुहल्ले के पास स्थित माकपा कार्यालय में विद्रोहियों ने आग लगा दी।
राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह घटना बुधवार सुबह हुई। नक्सलियों के एक समूह ने धेरुआ के पास स्थित माकपा के एक कार्यालय को क्षतिग्रस्त किया और उसे आग के हवाले कर दिया।"
बंद के कारण बाकुड़ा, पुरुलिया और पश्चिम मिदनापुर जिलों में सामान्य जनजीवन बुधवार को भी प्रभावित रहा। खासतौर से ग्रामीण इलाकों में बंद का काफी असर देखा गया।
स्कूल, कॉलेज, दुकानें और कार्यालय लगातार दूसरे दिन बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन सड़कों पर नहीं उतरे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने लालगढ़ के पास गोहोमिदंगा और कांतापहाड़ी इलाकों में स्थित सुरक्षा बलों के शिविरों पर गोलीबारी भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications