बिहार में स्वाइन फ्लू के 8 संदिग्ध मरीज
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ़ शंकर प्रकाश ने बुधवार को बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के आठ संदिग्ध लोगों के रक्त के नमूने राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी), नई दिल्ली भेजा गया है, जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में मंगलवार को दो मरीजों के रक्त के नमूने लिये गये थे वे दोनों पटना के रहने वाले हैं। उनमें से एक व्यक्ति दिल्ली से जबकि दूसरा पूणे से लौटा था। बुधवार को किसी का भी रक्त का नमूना जांच के लिए नहीं भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार के भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications