उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 4 नए मामले
लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान(एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोले ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि आज करीब 50 नमूनों की जांच के बाद 4 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है। ढोले ने बताया कि चारों मरीज लखनऊ के ही रहने वाले हैं और इनका संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में ही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 25 नये संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए आये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications