वेनेजुएला की जेल में झड़प, 8 मरे
कराकस, 19 अगस्त (आईएएनएस)। वेनेजुएला के दक्षिणी प्रांत बोलिवर की एक जेल में मंगलवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में में कम से कम आठ लो मारे गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि विस्टा हरमोसा जेले में मंगलवार सुबह कैदियों के बीच हिंसा आरंभ हुई। खबरों में कहा गया है कि शवों को निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
उधर, जेल के अधिकरी हम्बर्तो प्राडो ने बताया कि 400 कैदियों की क्षमता वाली इस जेल में 850 कैदी हैं और हिंसा की सबसे बड़ी वजह भी यही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications