भारत-आस्ट्रेलिया के बीच 20.5 अरब डॉलर का गैस सौदा
पर्थ में 10 अगस्त को हस्ताक्षरित समझौते के अनुसार पश्चिम आस्ट्रेलिया की गोरगोन परियोजना से एक्जानमोबिल अगले 20 वर्ष तक पेट्रोनेट को सालाना 15 लाख टन तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति करेगी।
पेट्रोनेट देश की सार्वजनिक तेल कंपनियों द्वारा निर्मित कंपनी है जो निजी क्षेत्र में दर्ज है।
आस्ट्रेलियाई उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार गोरगोन में 400 खरब क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस का भंडार है और यह आस्ट्रेलिया का ज्ञात सबसे बड़ा गैस भंडार है।
इस परियोजना को संयुक्त रूप से विकसित किया गया था, जिसमें शेवरॉन (50 प्रतिशत), एक्जानमोबिल (25 प्रतिशत) और शेल (25 प्रतिशत) साझेदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications