मेक्सिको में हिंसा में 57 मरे
मेक्सिको सिटी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको में मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़ी हिंसा के दौरान एक दिन में ही 57 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को हुई हिंसा के दौरान 50 लोग मारे गए। एक अन्य खबर में मरने वालों की संख्या 54 बताई गई है।
'एन यूनिवर्सल' अखबार ने खबर दी है कि इस तरह की हिंसा में जनवरी से अब तक 4,410 लोग मारे जा चुके हैं। मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल एडुअडरे मेडिना मोरा का कहना है कि मादक द्रव्यों से संबंधित हिंसा में प्रतिदिन 20 लोगों की मौत हो जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications