शाहरुख की हिरासत से अमेरिकी प्रक्रियाओं पर सवाल उठे : थरूर
अमेरिका के नेवार्क हवाई अड्डे पर शनिवार को खान को हिरासत में रखने के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि सैकड़ों निर्दोष मुसलमानों के साथ यह रोजाना होता है, जिनके पास एक अरब लोगों का समर्थन नहीं है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भारतीय विदेश नीति पर एक व्याख्यान देने के बाद थरूर ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह कहा।
न्यूजर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर 15 अगस्त को शाहरुख की हिरासत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले थरूर पहले मंत्री नहीं हैं। सोमवार को गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने कहा था कि शाहरुख को दो घंटे हिरासत में रखकर पूछताछ करके अमेरिका ने जरूरत से अधिक प्रतिक्रिया प्रदर्शित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications