हड़ताल से संचार सेवा पर असर नहीं पड़ेगा : बीएसएनएल (लीड-1)
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को कहा गया है, "बीएसएनएल ने इस मद्देनजर पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली संचार सेवाओं में कोई बाधा न आए।"
बीएसएनएल के लगभग 270,000 कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं।
बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ सदस्य दिलीप दास ने आईएएनएस को बताया, "बीएसएनएल के करीब 20,000 इंजीनियर और समूह सी और डी के 250,000 लाख कर्मचारी दो दिवसीय (19-20 अगस्त) हड़ताल पर हैं।"
बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के अधिकारियों के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने 30 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है, जबकि ऊंचे अधिकारियों के वेतन में 60-70 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।
वेतन में बढ़ोतरी के अलावा हड़ताल की अन्य मांगों में लगभग 4,000 अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करना और एक प्रोन्नति नीति को लागू करना शामिल है।
बीएसएनएल के एक उपभोक्ता बिपिन गुहा ने कहा कि बड़े पैमाने पर हुई इस हड़ताल से सेवाएं निश्चित ही प्रभावित होंगी।
बीएसएनल के पश्चिम बंगाल क्षेत्र के महाप्रबंधक सौम्य रॉय ने आईएएनएस को बताया, "हड़ताल से सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हुई हैं। परंतु राज्य में उपकरणों में बड़ी गड़बड़ी को हम तुरंत ठीक कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications