ओबामा से मिले क्लिंटन, उत्तर कोरिया दौरे पर की चर्चा
वाशिंगटन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान क्लिंटन ने पिछले महीने के अपने उत्तर कोरियाई दौरे के बारे में चर्चा की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लिंटन के उत्तर कोरिया के दौरे के समय ही व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया था कि क्लिंटन जल्द ही ओबामा से इस दौरे के बारे में चर्चा करेंगे।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया की जेल में बंद अमेरिका की दो महिला पत्राकारों को रिहा करने के मकसद से क्लिंटन प्योंगयांग पहुंचे थे और वह इसमें कामयाब भी रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications