बौद्ध पर्यटन स्थलों का संवर्धन किया जाएगा : सैलजा
यह मुद्दा उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री विनोद सिंह ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री कुमारी सैलजा के साथ अपनी मुलाकात के दौरान उठाया था। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने बौद्ध स्थलों से संबंधित एक परियोजना प्रस्ताव को भी मंत्रालय के विचार के लिए सौंपा।
दोनों नेताओं ने पर्यटन संबंधी अनेक मुद्दों पर चर्चा की और कुमारी सैलजा ने राज्य में पर्यटन स्थलों पर साफ तथा स्वच्छ वातावरण मुहैया कराये जाने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने वेटरों तथा रसोइयों को प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी भी दी और आगरा तथा कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए सहायता देने का अनुरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications