सूखे का जायजा लेने बिहार पहुंची केंद्रीय टीम
आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्य सचिव ब्यास जी ने बुधवार को बताया कि आज केन्द्रीय दल के सदस्य नवादा, गया, औरंगाबाद, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, जमुई, लखीसराय तथा शेखपुरा जिलों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि यह दल अगले तीन दिनों तक बिहार के सूखाग्रस्त जिलों का दौरा करेगी।
उन्होंने बताया कि दल 21 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक करेगी। बिहार के दौरा पूरा कर यह दल 22 अगस्त को दिल्ली लौट जाएगा, जहां दल के सदस्य केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट देंगे।
दल में शामिल एक अधिकारी की मानें तो दल केंद्र सरकार को रिपोर्ट देगा जिसके आधार पर केंद्र सरकार बिहार को हरसंभव मदद देगी।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने राज्य के 38 जिलों में से 26 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। सरकार ने राज्य में सूखा को देखते हुए केंद्र सरकार से 23 करोड़ रुपए की मदद करने की गुहार लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications