मप्र में 4 और संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 70 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनके नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। बुधवार को चार और संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आ गई है जो निगेटिव निकली है। यह सभी मरीज भोपाल के है। प्रदेश के 70 में से 14 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग के सयुक्त संचालक डॉ़ बी़ एन. चौहान ने बताया है कि अभी तक मिले 70 संदिग्ध मरीजों में से भोपाल के सात, इंदौर के तीन, जबलपुर के तीन और रीवा के एक मरीज के नमूनो की रिपोर्ट आ चुकी है जो निगेटिव निकली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications