गोवा में अब 2 दिनों तक ही चलेगी गणेश कला प्रदर्शनी
पणजी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। स्थापत्य कला के चर्चित कलाकार सुबोध केरकर द्वारा गणेश पर प्रस्तावित 12 दिनों की प्रदर्शनी अब मात्र दो दिनों के लिए ही आयोजित की जाएगी, और वह भी पुलिस सुरक्षा के बीच। हिंदू संगठनों ने इस प्रदर्शनी का विरोध किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सदस्य केरकर ने पोरवोरिम स्थित उत्तरी गोवा के पुलिस मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, "हम प्रदर्शनी लगाने जा रहे हैं। यद्यपि हमने इसे अब दो दिनों तक ही जारी रखने का फैसला किया है। हम इन कट्टरपंथी ताकतों से डरने वाले नहीं हैं।"
केरकर ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनी के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। गुरुवार से शुरू होने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कालांगुते स्थित आर्टिस्ट गैलरी में चर्चित लेखक अमिताभ घोष करेंगे।
दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों ने इस प्रदर्शनी का यह कहते हुए विरोध किया है, कि इसमें गणेश को अश्लील रूपों में प्रस्तुत किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications