तालिबान ने मुस्लिम खान को प्रवक्ता नियुक्त किया
टीटीपी के कार्यवाहक प्रमुख मौलवी फकीर मुहम्मद ने बुधवार को स्वात क्षेत्र के प्रवक्ता को संगठन का नया प्रमुख प्रवक्ता बना दिया।
यह निर्णय टीटीपी के केंद्रीय प्रवक्ता मौलवी उमर की सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तारी के बाद लिया गया है।
टीटीपी के प्रवक्ता मौलवी उमर को एक कार में अपने दो सहयोगियों के साथ बाजौर की ओर जाते समय मुहम्मद कबायली एजेंसी में सुरक्षा बलों ने पकड़ा। इन तीनों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ हो रही है।
टीटीपी के कार्यवाहक अध्यक्ष ने बीबीसी उर्दू सेवा को टेलीफोन के माध्यम से बताया कि संगठन का नाम बदलने के लिए शीघ्र ही शूरा की बैठक आयोजित होगी।
उसने कहा कि टीटीपी प्रमुख बैतुल्लाह महसूद जीवित हैं और अपनी बीमारी की वजह से छुपे हुए हैं।
उधर पूछताछ के दौरान मौलवी उमर ने दावा किया कि महसूद की मौत एक चालक रहित अमेरिकी विमान के हमले में हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications