गणेशोत्सव में दिखेंगी मुंबई हमले और स्वाइन फ्लू पर झांकिया
बृहन्नमुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति (बीएसजीएसएस) के अध्यक्ष पांडुरंग जाधव ने आईएएनएस को यहां बुधवार को बताया, "हमने सभी गणपति मंडलों को सुझाव दिया है कि इन दो मुद्दों को समारोह के दौरान चित्रित किया जाए, क्योंकि इन दोनों मुद्दों से मुंबई और महाराष्ट्र इन दिनों जूझ रहा है।"
जाधव ने कहा, "सैकड़ों कलाकार झांकियों में इन दोनों विषयों को चित्रित करने के काम में तेजी के साथ जुटे हुए हैं।"
जाधव ने कहा कि मुंबई पिछले वर्ष 26 नवंबर को हुए हमले से दशहत में है और अब पुणे के साथ मुंबई स्वाइन फ्लू की चपेट में है। राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के कारण 17 लोगों की जान चुकी है।
जाधव ने कहा, "हम इस महोत्सव को भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा साथ ही सामाजिक संदेश फैलाने के लिए मना रहे हैं, क्योंकि 10 दिनों तक चलने वाले इस समारोह में हजारों लोग हिस्सा लेते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications