मालदीव दौरे पर एंटनी करेंगे रक्षा सहयोग बढ़ाने का प्रयास
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मालदीव अपनी तटीय सुरक्षा और समुद्री सीमा में गश्त के संदर्भ में भारत के साथ व्यापक रक्षा सहयोग चाहता है।
बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मालदीव की राजधानी माले पहुंचने के तुरंत बाद एंटनी वहां के राष्ट्रपति मुहम्मद नाशीद से भेंट करेंगे। वह सरकार और सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ वार्ता भी करेंगे।
एंटनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मालदीव जा रहा है। इसमें रक्षा सचिव प्रदीप कुमार, सशस्त्र बलों के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एन.के.परमार, तटरक्षक बल के महानिदेशक वाइस एडमिरल अनिल चोपड़ा और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल डी.के.जोशी शामिल हैं।
बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर एंटनी मालदीव के रक्षा मंत्री अमीन फैजल के साथ चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications