नेपाली प्रधानमंत्री का भारतीय निवेशकों को लुभाने का प्रयास
भारत और नेपाल की संशोधित व्यापार संधि का मार्ग प्रशस्त करते हुए नेपाल ने जोर दिया कि विदेशी निवेश आकर्षित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपने देश में निवेश के इच्छुक भारतीय व्यापारियों की चिंताओं को दूर किया।
मंगलवार को पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए नेपाल ने शीर्ष भारतीय और नेपाली व्यापारियों की एक बैठक में कहा, "हम निवेश के अनुकूल वातावरण और एक उदार व्यापार नीति को बढ़ावा दे रहे हैं।"
भारत को नेपाल का बड़ा आर्थिक और विकास साझेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों को विदेशी निवेश के लिए खोल दिया गया है। विदेशी निवेश की प्रक्रिया सरल बना दी गई है।
लगातार श्रमिकों की हड़ताल और राजनीतिक अस्थिरता की प्रवृत्ति के बारे में भारतीय व्यापारियों की चिंताओं के जवाब में नेपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने इन समस्याओं से निपटने के लिए एक व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।
व्यापार को लेकर हमेशा शत्रुतापूर्ण रुख रखने वाले अपने देश के माओवादियों को संदेश देने के उद्देश्य से नेपाल ने राजनीति और व्यापार को एक दूसरे से मिलाने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि उनकी सरकार ने इस योजना पर राजनीतिक सहमति तैयार की है।
उन्होंने विदेशी निवेश की मंजूरी देने के लिए उच्च स्तरीय निवेश बोर्ड और प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत निवारण इकाई की स्थापना के बारे में भी बात की।
उन्होंने सड़क, आधारभूत ढांचा, पनबिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सेवाओं की पहचान ऐसे क्षेत्रों के रूप में की, जहां भारतीय निवेशक बेहतर काम कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications