पूर्वोत्तर में भूकंप का झटका (लीड-1)
गुवाहाटी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बुधवार दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई, हालांकि इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मेघायल की राजधानी शिलांग स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र में एक अधिकारी ने कहा कि अपराह्न् 4.15 बजे महसूस किए गए भूकंप का केंद्र उत्तरी असम के सोनितपुर के आसपास था। भूकंप के कारण यहां दहशत फैल गई।
भूकंप के कारण असम और पड़ोस के मेघायल व अरुणाचल प्रदेश में मकान और अन्य संरचनाएं हिलने-डुलने लगीं।
15 सेकंड तक रहे इस भूकंप के कारण लोग डर कर अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए।
अधिकारी ने कहा, "भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की कोई खबर तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाई है।"
असम, मेघायलय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे देश के सात पूर्वोत्तर राज्य दुनिया के छह प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्रों में गिने जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications