बलात्कार की रिपोर्ट न लिखी तो खुदकुशी कर ली
घटना महोबा जनपद के कुलपहाड कस्बे के बडेपुरा मुहाल की है। 15 अगस्त की शाम धनीराम अहिरवार की नाबालिग बेटी लाडकुंवर (16) शौच के लिए घर से बाहर गई। इस दौरान कथित तौर पर पड़ोसी युवक भज्जू उसे हवस का शिकार बना डाला।
घटना के बाद मां के साथ वह कुलपहाड थाने गई, लेकिन पुलिस ने बलात्कार के बजाय छेड़खानी की तहरीर दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया। किशोरी के पिता धनीराम ने बताया कि दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक मंजुल सैनी को मिलकर दिए शिकायती पत्र में उसने आपबीती के अलावा पुलिस की कारगुजारी का उल्लेख करते हुए लिखा था कि यदि सही रिपोर्ट नहीं लिखी गयी तो वह आत्म हत्या कर लेगी। शिकायत देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक मंजुल सैनी का कहना है कि पीड़िता उनसे मिली थी। मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस की खामियां उजागर हुई तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications