इग्नू 12 देशों में एक करोड़ ग्रामीणों को प्रशिक्षित करेगा
इग्नू के कुलपति वी.एन.राजशेखरन पिल्लई ने आईएएनएस को बुधवार को बताया, "इसका मकसद ग्रामीणों को प्रतिभा संपन्न बनाना है। हम लोगों में व्याप्त अंकीय दूरियों को पाटने की कोशिश करेंगे और इस तरह उन्हें सशक्त बनाएंगे।"
यह प्रतिभा विकास, क्षेत्र केंद्रित होगा और सभी देशों में दूरसंचार केंद्रों के जरिए उसे संचालित किया जाएगा। इन देशों में युगांडा, हंगरी, श्रीलंका, बांग्लादेश, ब्राजील, चिली, थाईलैंड और फिलीपींस जैसे देश शामिल हैं।
प्रतिभा विकास का कार्यक्रम स्थानीय भाषा में संचालित किया जाएगा और इसके लिए एक वैश्विक पाठ्यक्रम तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
कानाडा की एक संस्था, इंटरनेशनल डेवलपमेंट रिसर्च सेंटर (आईडीआरसी) इस काम में इग्नू को सहयोग कर रही है।
आईडीआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी बी.शाद्रक ने कहा, "प्रतिभा विकास के लिए चार क्षेत्र चुने गए हैं। इसमें सामान्य प्रतिभा, प्रबंधन प्रतिभा, निजी व सार्वजनिक सेवा और कंप्यूटर प्रशिक्षण शामिल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications