बिहार की प्रमुख नदियां खतरे के निशान के पार
जल संसाधन विभाग द्वारा पटना में बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि बागमती नदी रूनीसैदपुर में 3़19 मीटर तथा बेनीबाद में 0़66 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी तरह जहां कमला बलान नदी झंझारपुर में 1़11 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है वहीं पुपनुन भी किन्जर में खतरे के निशान को पार गई है।
उन्होंने बताया कि बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी सुपौल के बसुआ में खतरे के निशान से 0.98 मीटर ऊपर बह रही है। इधर, महानंदा नदी भी डोंगराघाट और अररिया में खतरे के निशान को पार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि इन सभी नदियों में पानी बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है।
कुमार के मुताबिक गंडक नदी के वाल्मीकीनगर स्थित बैराज से बुधवार को शाम चार बजे 233000 क्यूसेक जलस्राव हो रहा था। उन्होंने बताया कि नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बिहार की नदियों में पानी बढ़ने का सिलसिला जारी है।
इधर, बीरपुर बैराज के अधीक्षण अभियंता एम़ एफ़ हमीद ने बताया कि दिन के 12 बजे कोसी नदी बीरपुर बैराज से बुधवार को 240870 क्यूसेक जलस्राव जारी है जबकि बराह क्षेत्र में कोसी का जलस्राव 177750 क्यूसेक मापा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications