छत्तीसगढ़ का विधायक 10 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
भोपाल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के विधायक टी़ एस. सिंहदेव को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हवाई अड्डे पर 10 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सिहंदेव जेट एयरवेज के एक विमान से रायपुर के लिए रवाना होने वाले थे।
राजाभोज विमान तल के एक अधिकारी ने बताया कि सिंहदेव बुधवार को जेट एयरवेज के एक विमान से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए रवाना होने वाले थे। तभी विमानतल पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तलाशी के दौरान उनके पास से 10 जिंदा कारतूस बरामद किए और उन्हे गांधी नगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने आईएएनएस को बताया कि सिंहदेव के पास से राइफल के 10 जिंदा कारतूस मिले हैं। उनके खिलाफ गांधी नगर पुलिस ने धारा 25, 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications