बाढ़ के कारण श्रीलंका में 16,000 शरणार्थियों को शिविरों से हटाया गया

पुनर्वास मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से बुधवार को कहा गया कि पिछले दो दिनों से जारी वर्षा के कारण कोलंबों से 260 किलोमीटर दूर स्थित वावूनिया में स्थिति शिविरों से शरणार्थियों को निकाल कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है।

प्रधानमंत्री रत्नासिरी विक्रमनायके ने संसद में कहा कि शरणार्थियों को अप्रत्याशित भारी मानसूनी वर्षा के कारण स्थानांतरित किया गया है।

ज्ञात हो कि श्रीलंका के कई हिस्सों में हाल ही में भारी वर्षा हुई है और मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले कुछ दिनों के दौरान उन इलाकों में और अधिक बारिश हो सकती है।

अधिकारियों ने कहा है कि ज्यादातर शरणार्थी शिविर इस दर्जे के नहीं हैं कि वे भारी बारिश में भी टिके रह सकें। ये शिविर धूप और सामान्य बारिश से लोगों की हिफाजत करने की क्षमता रखते हैं।

विपक्षी पाíटयों और मानवाधिकार संगठनों ने सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच हाल की लड़ाई में बेघर हुई तमिल आबादी के पुनर्वास में विफल रहने पर सरकार की आलोचना की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+