हर्बल उत्पाद के बाजार में उतरा एचएलएल लाइफकेयर
एचएलएल के अध्यक्ष एम. अयप्पन ने "च्यवनूल्यज-च्यवनप्राश" को बाजार में उतारने की घोषणा की। इस च्यवनप्राश का उत्पादन, आयुर्वेदिक और पारंपरिक दवाइयां बनाने वाली मशहूर कंपनी-कोट्टाकल आर्य वैद्यशाला ने किया है।
'च्यवनूल्यज-च्यवनप्राश' शुरुआत में दिल्ली, केरल और पंजाब में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके बाद इसे पूरे देश में उतारा जाएगा। इसकी बिक्री फार्मेसी स्टोर, आधुनिक व्यापार विक्रय केंद्रों और वेबसाइट के माध्यम से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications