शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 226 अंक गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 225.62 अंकों (1.50 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,809.64 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,096.94 के ऊपरी और 14,684.45 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 43.78 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 64.80 अंकों (1.4 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,394.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,477.55 के ऊपरी और 4,353.45 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 1.15 अंक की गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 62.49 अंकों (1.14 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,434.06 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 33.06 अंकों (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,308.39 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, धातु, वाहन और ऊर्जा कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.68 प्रतिशत, धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.33 प्रतिशत, वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.14 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1490 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1134 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications