बगदाद में बम विस्फोटों में 10 मरे (लीड-1)
बगदाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के मध्य हिस्से में बुधवार सुबह श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में कम से कम 10 व्यक्ति मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने टेलीविजन चैनल अल-जजीरा के हवाले से खबर दी है कि दो मोर्टार अत्याधिक सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में आकर गिरे। इसी जगह जहां ज्यादातर देशों के दूतावास हैं। तीसरा मोर्टार इसके ऐन बाहर गिरा।
समाचार चैनल अल-अरबिया ने खबर दी है कि वित्त मंत्रालय के समीप विस्फोटकों से लदे ट्रक में धमाके से करीब का एक पुल तबाह हो गया।
अल-जजीरा के मुताबिक हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए। इसके फौरन बाद अल-अरबिया ने खबर दी कि विस्फोटों में 25 लोग मारे गए और 75 अन्य घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि संसद की नजदीकी इमारत की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।
शहर के मध्य हिस्सा धूएं से भर गया और आपात वाहनों को मौके पर रवाना होते देखा गया।
एक अन्य धमाका फिलीस्तीन स्ट्रीट के समीप है जबकि एक विस्फोट अल-जाफरानिया में हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications