सेंसेक्स में 226 और निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 226 और निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 225.62 अंकों (1.50 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,809.64 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 64.80 अंकों (1.4 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,394.10 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 62.49 अंकों (1.14 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,434.06 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 33.06 अंकों (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,308.39 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications