बीएसएनएल कर्मी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर गए

बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ सदस्य दिलीप दास ने आईएएनएस को बताया,"बीएसएनएल के करीब 20,000 इंजीनियर और समूह सी और डी के 250,000 लाख कर्मचारी दो दिवसीय (19-20 अगस्त) हड़ताल पर हैं।"

बीएसएनएल की नौ यूनियनों ने बीएसएनएल यूनियनों के संयुक्त मंच के अन्तर्गत एकजुट होकर यह हड़ताल की है।

प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित वेतन से अधिक वेतन की मांग के साथ ही यूनियनों की अन्य मांगों में अनुबंध पर रखे गए मजदूरों को नियमित करना और पदोन्नति नीति को लागू करना शामिल है।

बीएसएनएल के एक उपभोक्ता बिपिन गुहा ने कहा कि बड़े पैमाने पर हुई इस हड़ताल से सेवाएं निश्चित ही प्रभावित होंगी।

बीएसएनल के पश्चिम बंगाल क्षेत्र के महाप्रबंधक सौम्य रॉय ने आईएएनएस को बताया,"हड़ताल से सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हुई हैं। परंतु राज्य में उपकरणों में बड़ी गड़बड़ी को हम तुरंत ठीक कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+