उड़ीसा में स्वाइन फ्लू का तीसरा मामला
भुवनेश्वर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा में बुधवार को स्वाइन फ्लू के एक और मामले की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी के मरीजों की संख्या तीन हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रसन्ना आचार्य ने राजधानी भुवनेश्वर में संवाददाताओं को बताया, "हमें बुधवार को दो जांच रिपोर्ट मिलीं जिनमें से एक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।"
जिस व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है वह कटक स्थित श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है।
आचार्य ने कहा, "मरीज का उपचार किया जा रहा है। हमने वायरस के फैलने के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए हैं।"
इससे पहले राज्य में 13 और 14 अगस्त को भी दो लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications