दक्षिण कोरियाई उपग्रह का प्रक्षेपण टला (लीड-1)
सियोल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने बुधवार को अपने पहले अंतरिक्ष रॉकेट का प्रक्षेपण तकनीकी खराबी के कारण तय समय से आठ मिनट पहले टाल दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोरिया के विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि रूसी डिवाइस से तैयार अंतरिक्ष रॉकेट 'कोरियन अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान-1' का प्रक्षेपण को तय समय से आठ मिनट पहले टाल दिया गया। पहले स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे इसका प्रक्षेपण प्रस्तावित था।
कोरिया एयरोस्पेस अनुसंधान संस्थान के प्रमुख ने समाचार एजेंसी योनहाप से कहा, "रॉकेट में तकनीकी खराबी के बाद इसका प्रक्षेपण टाल दिया गया।"
दक्षिण कोरिया में 40.2 करोड़ डॉलर की लागत से निर्मित इस रॉकेट का दक्षिण तट पर स्थित अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण पहले भी कई बार टाला जा चुका है।
गौरतलब है कि इस प्रक्षेपण के होने के बाद दक्षिण कोरिया उन नौ देशों के समूह में शामिल हो जाएगा जिन्होंने अपने देश में तैयार उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications