बगदाद में श्रंखलाबद्ध विस्फोट
बगदाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के मध्य हिस्से में बुधवार सुबह श्रृंखलाबद्ध विस्फोट हुए। यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शहर के मध्य हिस्सा धूएं से भर गया और आपात वाहनों को मौके पर रवाना होते देखा गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक विस्फोट ग्रीन जोन के समीप हुआ, जहां ज्यादातर देशों के दूतावास हैं। एक अन्य धमाका फिलीस्तीन स्ट्रीट के समीप है जबकि एक विस्फोट अल-जाफरानिया में हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications